विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहते हैं, के बाओ न्ही से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक उपलब्ध हैं:माता पूर्णिमा की चंद्रमा हैं, उज्ज्वल प्रभा से चमकती हुई, माता शाश्वतता की सुगंधित पद्मा हैं। माता रात को रोशन करने के लिए प्रकाश देती हैं, माता वह दिव्य धुन हैं जिसे मैंने अपने बचपन से सुना है।परम प्रिय गुरुवर टिम क्वो टू - सर्वशक्तिमान परमेश्वर, सर्वोच्च, सबसे महानतम! मैं अक्सर प्रतिभाशाली संगीतकार फुआंग वू द्वारा रचित गीत "मदर इज द फुल मून" गुनगुनाती हूँ, और हर बार मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं स्वर्ग में हूँ! आपने मुझ पर और मेरे परिवार पर जो असीम कृपा बरसाई है, उनके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं!2022 में, मुझे अपनी भतीजी से दोबारा मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो संयुक्त राज्य अमेरिका से लौट आई थी। उस रात हमने सबेरे तक बातें कीं। उन्होंने मुझे आपके बारे में बहुत कुछ बताया, गुरुवर, और मुझे गोमांस बेचने की नौकरी छोड़ने की सलाह दी। अगली सुबह, वह मुझे मेरे पहले वीगन भोजन के लिए एक वीगन रेस्तरां में ले गई। यह बहुत स्वादिष्ट था! उसी क्षण से मैंने वीगन आहार अपनाने का फैसला किया। मैंने आपकी किताबें भी पढ़ना शुरू किया और मुझे एहसास हुआ कि मैंने 15 सालों तक गोमांस बेचने के दौरान कितना नकारात्मक कर्म सृजित किया था। मैं बहुत रोई और मुझे गहरा पछतावा हुआ। मैंने सच्चे मन से पश्चाताप किया और आपके उपदेशों का लगन से अध्ययन किया।मार्च 2023 में, मुझे दीक्षा मिली। मेरे बेटे को भी अप्रैल 2024 में गुरुवर से दीक्षा प्राप्त हुई। अब मेरे पति और मेरी ननद भी वीगन बन गए हैं!प्रिय गुरुवर, मैं सदा आपका आदर करती हूँ, क्योंकि आप ही मेरे जीवन के सच्चे स्वरूप हैं! आपने हमारे परिवार पर जो अपार कृपा बरसाई है, उसका प्रतिफल देने हेतु हमने अपने गृहनगर में एक वीगन खाद्य उत्पादन कार्यशाला स्थापित करने का संकल्प लिया है, इस आशा के साथ कि अधिक से अधिक लोग दयालु वीगन जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे! कामना है कि विश्व वीगन, विश्व शांति की कामना शीघ्र ही पूरी हो! कामना है कि सुप्रीम मास्टर टेलीविजन का प्रसारण निरंतर चलता रहे ताकि सभी लोगों को वही दिव्य आशीषें प्राप्त हो जो हमें प्राप्त हुए हैं! औलाक (वियतनाम) से शिष्या बाओ न्हीदृढ़ निश्चयी बाओ न्ही, आपके प्रेरणादायक परिवर्तन की कहानी साँझा करने के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्रेम भरा संदेश भेजतें हैं:“जागृत बाओ न्ही, आपके समर्पित, प्रबुद्ध भतीजी को प्रेम और धन्यवाद! यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि आपने इस जीवन में सत्य का मार्ग पा लिया! पशु-जन मांस के व्यापार में संलग्न होने के बुरे कर्मों को पार कर पाना आसान बात नहीं है। आपके परिवार ने जो आध्यात्मिक नवीनीकरण अनुभव किया है उसके बारे में सुनकर मेरा दिल बहुत खुश है। दीक्षा से मिलने वाले अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और लगन से अभ्यास करें। आप अपने जीवन में और अपने आस-पास के लोगों के जीवन में कई चमत्कारों को देखेंगे। हम सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि परमेश्वर ने हमें विश्व वीगन, विश्व शांति लाने के लिए अपार कृपा प्रदान किया है ताकि इस पृथ्वी पर सभी जीव प्रेम की भावना से एक साथ रह सकें। आप और औलाक (वियतनाम) के खुशहाल लोग अपने जीवन में मिली सभी अच्छी चीजों के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर के आभारी रहें। आपको बहुत बहुत प्यार! और आप और आपके परिवार को मैं एक साथ गले लगाती हूँ।"











