विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास न्यूजीलैंड से इसाबेला का एक हार्टलाइन है:आदरणीय परम प्रिय गुरुवर, ग्रह और समस्त जीवों के कल्याण के लिए आपका अथक, निस्वार्थ कठोर परिश्रम हममें से अनेक को आपका संदेश फैलाने और वीगन जीवन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आपकी प्रेरणा, प्रेम और दिव्य कृपा से अंततः हमारे पूरे ग्रह पर शांति स्थापित होगी, और परमेश्वर हम सभी पर मुस्कुराएँगे।यह नारा बार-बार मेरे मन में आता रहता है; इसलिए, मैंने इसे साझा करने की सोची: आइए मांसाहार को रोकें और गर्मी को हराएँ वीगन बनें, शांति बनाएँ बस हमें यही चाहिएसच्चे आभार और प्रेम के साथ, आपकी शिष्या, न्यूजीलैंड से इसाबेलाखुशहाल इसाबेला, आपके आशावान शब्द विशाल समुद्र पर सूर्य की किरणों के प्रतिबिंबों की तरह सुंदरता से दमकते हैं । हर्षित हो जाएँ क्योंकि गुरुवर आपके दिल से कहते हैं:“स्नेही इसाबेला, क्वान यिन ध्यान में लगनशील होकर इतने उत्साहपूर्ण होने के लिए आपको प्यार। अपना संक्षिप्त लेकिन सार्थक नारा साझा करने के लिए धन्यवाद। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कृपा में, आगे का मार्ग शीघ्र ही हमारे सभी नेक सपनों को पूर्णता तक ले जाए। कामना है कि आप और न्यूज़ीलैंड की सुरम्य भूमि आनंद के हर पल को पूरे दिल से सराहें। मैं आपको प्रेम-भरा आलिंगन भेज रही हूँ।”











