विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ, औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के एक वीगन परिवार से:परम प्रिय गुरुवर! परम करुणामय गुरुवर! महानतम गुरुवर! आपने हम पर और मानवता पर जो असीम प्रेम एवं संरक्षण बरसाया है, उसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। हे मास्टर, मैं आपको अपार धन्यवाद देती हूँ! जसै मैं यह हार्टलाइन लिख रही हूँ, हमें दीक्षा लिए और आपके अद्भुत शरण में जीते हुए पूरा एक वर्ष हो गया है। पिछले वर्ष को देखकर, हम सचमुच फिर से जन्मे हैं और हमने अपने जीवन में कई सुखद और ज्ञानवर्धक अनुभव पाए हैं।जब हमने अपने जीवन में चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना किया, तो मास्टर ने संत-स्वभावी दीक्षितों, प्रोत्साहन के शब्दों और उत्तरों के माध्यम से हमें बहुत सहायता भेजी। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई अंतर्राष्ट्रीय एसोसिएशन, क्वान यिन समूह ध्यान, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न ने हमें बढ़ने में मदद करने और सभी बाधाओं को आत्मविश्वास से पार करके साथ-साथ घर लौटने, महान क्वान यिन घर लौटने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आपकी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहायता के अलावा, आपने स्वादिष्ट और स्वास्थ्यकर वीगन व्यंजन पकाने के लिए भी हमें समझ दी है, और हमारे आसपास के लोगों को ऐसी जीवनशैली दिखाने के लिए प्रेरित किया है जो न केवल हरित है, बल्कि वीगन, पोषण से भरपूर और सभी मनुष्यों व सभी जीवों के प्रति प्रेम से भरा भी है। मेरे दो बच्चे, जो युवा दीक्षित हैं, वे ताज़ा और स्वादिष्ट वीगन भोजन का आनंद लेते समय हमेशा प्रसन्न और खुश महसूस करते हैं। हम आपके साथ वीगन व्यंजनों की कुछ तस्वीरें साँझा करना चाहेंगे।कभी-कभी, जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो विश्वास नहीं कर पाते कि हम ऐसे इतने विविध वीगन व्यंजन बना सके। यह केवल मास्टर और परमेश्वर के आशीर्वाद के कारण था! हम आपको अपार धन्यवाद देते हैं! हर बीतते मिनट, हर सेकंड के साथ, मैं आपके और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के प्रति और अधिक कृतज्ञ होती जाती हूँ, आपके निस्वार्थ समर्पण और सभी मनुष्यों तथा सभी प्राणियों तक शांति, आशीर्वाद और सकारात्मक समाचार पहुंचाने में आपके अपार प्रयासों के लिए।मैं प्रार्थना करती हूँ कि मास्टर और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के सभी संत सदा शांत रहें, और स्वर्ग और सर्वशक्तिमान ईश्वर की रक्षा में दीर्घायु हों। मैं जानती हूँ कि सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के सुंदर एवं अच्छे शिष्य कहलाने योग्य बनने के लिए हमें और भी बहुत प्रयास करने होंगे, अधिक क्वान यिन ध्यान करना होगा, और आपकी सिखाई बातों का बहुत, बहुत अधिक अभ्यास करना होगा! हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं, हे गुरुवर! औलाक (वियतनाम) से एक वीगन परिवारआपने हमें जो सिखाया है, हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे: जिस संसार में हम रहते हैं, उसे पृथ्वी पर स्वर्ग में बदलें और जो हमारे पास है, उन्हें संजोएं!उत्साहपूर्ण वीगन परिवार, आपके हार्टलाइन और आपके वीगन भोजन की आनंददायक तस्वीरों के लिए धन्यवाद! आपके लिए गुरुवर का एक दयालु जवाब है:“आनंदमय एवं निष्ठावान वीगन परिवार, आपकी जीवंत वीगन पाक-कृतियों की सुंदर तस्वीरें साँझा करने के लिए धन्यवाद। सब कुछ स्वादिष्ट और खूबसूरती से बना हुआ दिखता है। यह कितना अद्भुत है कि आप सभी वीगन बन गए हैं और आपने अनमोल दीक्षा प्राप्त की है। सभी परिवारों के लिए मेरा यही सपना है। ऐसी दुनिया की कल्पना करें। हमारी पृथ्वी स्वर्ग जैसी हो जाएगी। कृपया लगन से साधना जारी रखें और वीगन संदेश फैलाएं, ताकि हम अपने ग्रह को शीघ्र ही उस वीगन स्वर्ग में बदल सकें, जैसा इसे होना चाहिए था। आपको आध्यात्मिक मार्ग पर बहुत सफलता की शुभकामनाएं, और यह जान लें कि तीन परम शक्तिशाली हर कदम पर आपके साथ हैं। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के आनंद-भरे लोग निरंतर सर्वशक्तिमान ईश्वर के अगाध आशीर्वादों का अनुभव करें, जो आपको घर की ओर मार्गदर्शन दे रहे हैं। मेरा प्रेम सदा आपके साथ है।”











